बसंतपुर: एसडीएम विनय कुमार ने बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे से कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शुरू हुआ. हालांकि शुरुआती क्रम में मतदान केंद्र पर लोगो की भीड़ नहीं दिखी. मतदान केंद्र यानी बसंतपुर प्रखंड कार्यालय स्थित दोनों ही मुख्य द्वार पर भारी सुरक्षा व्यवस्था दिखी. महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग कतार लगाई गई. मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाना प