मुरैना नगर: प्राइवेट स्कूल संचालकों की मनमानी पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश राठौर उनके साथियों ने प्राइवेट स्कूल संचालकों की मनमानी को लेकर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सोपा है ।जिसमें आरोप लगाते हुए बताया गया है कि प्राइवेट स्कूल के संचालक मनमानी फीस ले रहे हैं और किताबें और ड्रेस एक ही दुकान से लेने कदबाव बना रहे हैं।