हरिद्वार: खड़खड़ी में टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
सोमवार को नगर कोतवाली क्षेत्र में खड़खड़ी में एक टैक्सी चालक ने साड़ी से अपने कमरे में फांसी लगा कर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर खड़खड़ी पुलिस पहुंचती , इससे पहले परिजनों ने शव को फंदे से उतार दिया था। मौके से पुलिस को कोई भी सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक टैक्सी चालक सुनील उर्फ पिंटू के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।