हरिद्वार: विरोध के बीच PWD ने सीतापुर अंडरपास, हरिलोक तिराहा, ज्वालापुर बाईपास और रानीपुर झाल पर हटाया अतिक्रमण
सोमवार को PWD ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान PWD ने सीतापुर अंडरपास, हरिलोक तिराहा, ज्वालापुर बाईपास और रानीपुर झाल इलाकों में सड़क पर बनी अस्थाई दुकानें और झोपड़ियां हटाईं। इस दौरान लोगों के भारी विरोध रहा, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते अतिक्रमणकारियों की एक ना चली। दुबारा अतिक्रमण होने पर कानूनी कार्रवाई की भी चेतवानी दी गई है।