हरिद्वार: चार-चार दिन बंद रहेंगे मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर रोपवे, उषा ब्रेको कंपनी ने जारी की सूचना, करनी पड़ेगी पैदल चढ़ाई
चंडी और मनसा देवी मंदिर के रोप वे चार-चार दिनों के लिए बंद किए गए हैं। अर्धवार्षिक मेंटेनेंस के लिए रोपवे संचालित करने वाली कंपनी उषा ब्रेको ने रोपवे के संचालक पर रोक लगाई है। 9 से 12 जुलाई तक मनसा देवी मंदिर का रोप वे बंद रहेगा जबकि 15 से 18 जुलाई तक चंडी देवी मंदिर रोपवे का संचालन बंद रहेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को पैदल ही मंदिर में दर्शन करने जाना पड़ेगा