🦉 ग्रेटर नोएडा वेस्ट में उल्लुओं के हमले से दहशत, वन विभाग ने 7 उल्लुओं का रेस्क्यू किया
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसायटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से निवासियों में दहशत का माहौल था।
बताया जा रहा है कि रात के समय पेड़ों और स्ट्रीट लाइट के खंभों से उल्लू अचानक लोगों पर झपट्टा मार रहे थे। हमले में करीब 6 से 7 लोग घायल हुए हैं, जिनके सिर में चोट आई है। एक निवासी को अस्पताल में टांके भी लगवाने पड़े।
निवासियों की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने सोमवार को अभियान चलाकर 2 बड़े और 5 बच्चों सहित कुल 7 उल्लुओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। सभी उल्लुओं को सूरजपुर वेटलैंड में सुरक्षित छोड़ा गया है। वन विभाग ने बताया कि उल्लू अपने बच्चों की सुरक्षा में आक्रामक हो रहे थे।
#GreaterNoida #LaResidencia #OwlRescue #NoidaNews
Firozabad, Firozabad | Sep 15, 2026