टाटीझरिया: टाटीझरिया में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा
टाटीझरिया में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा। टाटीझरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज ने विभिन्न राजनीतिक दलों से आए बीएलए-2 को कई दिशानिर्देश दिए।