सिरसागंज: सिरसागंज पुलिस का बड़ा अभियान, 42 आबकारी मामलों की जब्त शराब को किया गया नष्ट, अवैध कारोबारियों को सख्त संदेश
फिरोजाबाद जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसागंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम से जुड़े 42 मुकदमों में जब्त शराब का नियमानुसार निस्तारण और विनष्टीकरण कराया। शुक्रवार को थाना सिरसागंज पुलिस ने वर्ष 2025 के 31 और वर्ष 2026 के 11 अभियोगों में बरामद 527 पौआ देशी शराब एवं 272 लीटर कच्ची देशी शराब को नष्ट कराया गया।