पिंड्रा: काशी में शुरू हुई मोक्ष वाहिनी वाहन, डीएम और कमिश्नर को सौंपी गई चाबी, शवों को घाट तक ले जाना होगा आसान
मोक्ष की नगरी काशी में अब शवों को घाट तक ले जाने के लिए गरीब परिवार को वाहन के लिए राह नही देखना पड़ेगा। बनारस क्लब से संपर्क कर वह मोक्ष वाहिनी मंगवा सकते है। इसकी शुरुआत वाराणसी के डीएम और कमिश्नर ने किया है। इस वाहन को सेंट जॉन्स मड़ौली के एलुमिनाई एसोसिएशन के तत्वाधान दिया गया है। मोक्ष वाहिनी का पूरा खर्च बनारस क्लब वहन करेगा।