पिंड्रा: बाबतपुर में राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत फिलेटली कार्यशाला का आयोजन हुआ
वाराणसी डाक परिक्षेत्र के तत्वाधान में 8 अक्टूबर को फिलेटली दिवस के अधीन फिलेटली कार्यशाला का आयोजन बाबतपुर में किया गया। फिलेटली कार्यशाला की शुरुआत पोस्टमास्टर जनरल कर्नल एवं निदेशक मेजर ने फीता काटकर की। इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल ने अपने फिलेटली संग्रह को विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन हेतु डाक टिकटों को सभागार में प्रदर्शित करने हेतु उपलब्ध कराया।