कोईलवर: कोईलवर थाना परिसर में जमीन संबंधी विवाद को लेकर लगाया गया जनता दरबार, 3 मामले आए
कोईलवर थाना परिसर में जमीन संबंधित विवाद को लेकर शनिवार को दोपहर 2:00 बजे के करीब थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र तथा राजस्व अधिकारी राजभूषण सिंह के मौजूदगी में लगाया गया जनता दरबार। जनता दरबार में 3 मामले आए जिसमें दो पुराना मामला था जिसका पूर्व में ही निष्पादन हो गया है। वही एक नये मामले का अगले तारीख के लिए नोटिस किया गया।