हरदोई: पिहानी के रहने वाले बाइक सवार तीन लोगों की कोतवाली देहात इलाके में सड़क हादसे में मौत, एएसपी नृपेंद्र ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Apr 3, 2024 कोतवाली देहात इलाके में बाइक सवार तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया गया मृतक पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले थे। घटना के संबंध में एएसपी नृपेंद्र कुमार ने जानकारी दी है। घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई है। पुलिस ने मृतक के शवों को मर्चरी में रखवा दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।