हरदोई: सुरसा थाना क्षेत्र के मढिया सहुंतेरा गांव में दो नाबालिग किशोरियों की आत्महत्या पर एएसपी नृपेन्द्र ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Apr 3, 2024 सुरसा थाना क्षेत्र के मढिया सहुँतेरा गांव में बुधवार दोपहर दो नाबालिग बच्चियों ने एक बाग में नीम के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेन्द्र ने बताया कि एक की उम्र करीब 15 वर्ष व दूसरे की 17 वर्ष है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।