हरदोई: बरगावां गांव के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
Hardoi, Hardoi | Apr 4, 2024 पिहानी थाना क्षेत्र के सिरकटिया मजरा करीमनगर निवासी नीरज अपनी ढाई वर्षीय पुत्री सावनी व 10 वर्षीय चचेरी साली जूली को बाइक से लेकर अपने घर जा रहा था तभी बरगावां के पास सड़क हादसे में तीनों बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को एम्बुलेंस से मेडिकल कालेज भेजा जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।