सिधौली: गोधन के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल ट्रामा सेंटर भेजा गया
नान्हू निवासी ग्राम सहरोई कालिका बक्स कोतवाली सीतापुर मनवा हाल्ट के निकट गोधना में मजदूरी पर काम कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह रेलवे पटरी के किनारे मोबाइल की लीड कान में लगाकर गाना सुन रहा था। तभी लगभग नौ बजे डालीगंज से मैलानी जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। कान में लीड होने से वह ट्रेन आने की आवाज नही सुन सका