जमुई: दहेज प्रताड़ना के मामले में विवाहिता ने पति समेत 5 पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया, एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता
Jamui, Jamui | May 7, 2026 झाझा थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज के लिए मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जिंदा जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता शहर बानो खातून गुरुवार 2 बजे अपने पिता के साथ समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंची और एसपी विश्वजीत दयाल को लिखित आवेदन दे गुहार लगाई।