बारां: शाहबाद संरक्षित वन अभयारण्य में काटे जाने वाले पेड़ों को बचाने के लिए पर्यावरण कार्यकर्ता की संवाद यात्रा जारी
Baran, Baran | Apr 26, 2025 शाहबाद संरक्षित वन अभ्यारण्य क्षेत्र में लगने वाले पम्पड़ स्टोरेज प्रोजेक्ट के लिए काटे जाने वाले शाहबाद जंगल को बचाने को लेकर चलाया जा रहा शाहबाद बचाओ आंदोलन अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता रॉबिन सिंह की संवाद यात्रा से और उग्र हो उठा है।गांव गांव ढाणी ढाणी के लोगों में सरकार के नादिरशाही फैसले के खिलाफ विरोध के स्वर बुलंद हो रहे हैं।