बारां: बोल देवरी गांव में मकान की छत से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | Apr 26, 2025 बोल देवरी गांव में शुक्रवार रात दस बजे करीब मकान की छत से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों व परिजनों के अनुसार बंह्रानंद पुत्र रणजीत सहरिया मकान की छत से गिरकर घायल हो गया जिसके सिर में गंभीर चोट लग गई। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।