बारां: NH-27 कोटा रोड पर जैन मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
Baran, Baran | Apr 26, 2025 एन एच 27 कोटा रोड जैन मंदिर के पास शुक्रवार रात आठ बजे करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार सुबह दस बजे करीब पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूआ राम ने बताया कि गोविंद मीणा पुत्र रामनारायण निवासी बंमुलिया बटावदा गांव से वापिस अपने गांव जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।