बारां: भीषण गर्मी को देखते हुए जिला कलेक्टर ने कक्षा 1-8वीं तक के विद्यालयों का समय बदला, सुबह 7:30 से 11:00 तक खुलेंगे स्कूल
Baran, Baran | Apr 26, 2025 जिले में भीषण गर्मी के चलते जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने कक्षा एक से आठ तक के सभी राजकीय एवं गैर राजकीय स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं इसके अनुसार 26 अप्रैल से 16 मई तक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए स्कूल सुबह 7:30 से 11:00 तक संचालित होगा यह आदेश केवल कक्षा एक से आठ तक विद्यार्थियों के लिए लागू होगा