बारां: जिला कलेक्टर ने शहर में सब्जी मंडी टेक सहित कई मोहल्लों में पेयजल एवं सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
Baran, Baran | Apr 26, 2025 जिला कलक्टर ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने सब्जी मंडी टेक, कुम्हारों का मोहल्ला तथा भक्ति सागर नगर में पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय नागरिकों से फीडबैक लिया।