हल्द्वानी में डेंगू के तीन मरीज सामने आने के बाद जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम अलर्ट हो गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के अनुसार, सामने आए मामलों में एक मरीज छड़ायल, दूसरा आजाद नगर-बनभूलपुरा और तीसरा काठगोदाम क्षेत्र का निवासी है। प्रशासन ने डेंगू की रोकथाम के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि नगर निगम की ओर से फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव कराया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में मरीज मिले हैं, उन्हें संवेदनशील मानते हुए वहां विशेष सफाई, फॉगिंग और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम डोर-टू-डोर जागरूकता के लिए ऑडियो संदेश तैयार कर रहा है और जहां पानी जमा है, वहां लार्वा पनपने की आशंका को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घरों और आसपास साफ पानी जमा न होने दें, बरसात के बाद रुके पानी को हटाएं और कूड़ा नगर निगम के कूड़ा वाहनों को ही दें। अधिकारियों ने बदलते मौसम में सतर्क रहने और डेंगू की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की है।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #Dengue #DengueAlert #DenguePrevention #DengueCases #HealthAlert #PublicHealth #HealthDepartment #MunicipalCorporation #HaldwaniMunicipalCorporation #CityMagistrate #ParitoshVerma #APVajpayee #FoggingDrive #CleanlinessDrive #MosquitoControl #LarvaeControl #Banbhoolpura #AzadNagar #Kathgodam #Chhayal #RainySeason #HealthAwareness #BreakingNews #LatestNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews