चिनिया: बाजार में विशालकाय सांप मोटरसाइकिल में घुसा, फिर दूसरी बाइक में जा छिपा; मची अफरा-तफरी
Chinia, Garhwa | Nov 5, 2026 चिनियां मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित ग्रामीण बैंक के सामने गणेश मिष्ठान भंडार के समीप गुरुवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक बड़ा सांप घुस गया। सांप को देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांप मोटरसाइकिल के चेचिस के पास मडगार्ड में जा छिपा।