गया टाउन सीडी ब्लॉक: बुद्ध पूर्णिमा पर CM सम्राट का प्रस्तावित आगमन, एसएसपी-सिटी एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गया में आगमन होने जा रहा है।यह खास मौका बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रस्तावित है। इसे लेकर आज सोमवार की दोपहर विष्णुपद मंदिर परिसर का एसएसपी सुशील कुमार व सिटी एसपी कोटा किरण कुमार व अन्य ने निरीक्षण किया। इसकी जानकारी आज दिनांक 27 अप्रैल सोमवार की दोपहर 3:00 बजे सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने दी है।