ढीमरखेड़ा: कटनी कलेक्टर ने ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कमजोर प्रदर्शन पर सख्त कार्रवाई की है
उपस्वास्थ्य केंद्र बाँध की एएनएम संजू गोंड और दशरमन की एएनएम पूजा सिंह की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं झिर्री उपस्वास्थ्य केंद्र की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पूजा बलेचा की सेवा समाप्ति के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।