कैलारस: अस्पताल में HPV टीकाकरण शिविर आयोजित, बेटियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से मिलेगी सुरक्षा, यह शासन का संकल्प है
कैलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर HPV टीकाकरण सेवक का आयोजन 28 फरवरी से किया जा रहा है। यह टीका कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बेटियों की रक्षा के लिए सरकार ने संकल्प लिया है। सरकार के द्वारा यह टीकाकरण पूर्णतः निःशुल्क किया जा रहा है, वही आज कैलारस में 2 मार्च को भी टीकाकरण शिविर लगा, जिसमें शाम 5 बजे तक दो सैकड़ा बालिकाओं को HPV के टीकाकरण किया गया हैं।