गुमला: जिले में आधार कार्ड बनने में परेशानी, बच्चों का स्कूल में नामांकन नहीं हो पा रहा
Gumla, Gumla | Feb 25, 2025 विगत दो माह से गुमला जिले में बच्चों का आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। जिसके कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वही बच्चों को विद्यालयों में नामांकन कराने में परेशानी हो रही है। गुमला में डाकघर बैंक और आधार केन्द्र में आधार कार्ड बनाया जाता है। लेकिन विगत दो माह से लोगों का आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है।