गुमला: खरका-कोटाम सड़क पर बाइक दुर्घटना, तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Feb 25, 2025 सदर थाना क्षेत्र के डुमरला निवासी बाइक सवार मनीराम उराँव, चरवा उराँव व शानिदेवल उराँव डुमरला निवासी अनियंत्रित बाइक से गिरकर मंगलवार के दोपहर के दो बजे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि एक बाइक पर सवार होकर तीनो डुमरला से कोटाम जा रहे थे तभी सामने बकरी आ जाने से गिरकर घायल हो गए।