गुमला: डोका पाट के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से पति-पत्नी और 4 साल की बेटी घायल, अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Feb 24, 2025 चैनपुर थाना क्षेत्र के डोका पाट गांव के समीप सोमवार की शाम बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से डोका पाट निवासी 24 वर्षीय आमोलिया असुर उसकी पत्नी और 4 वर्षीय बेटी अर्शिका घायल हो गए। चैनपुर में इलाज के उपरांत तीनों को गुमला रेफर कर दिया गया। घटना में अमेलिया के सिर पैर व शरीर के कई हिस्से में चोट लगी। तीनों बाइक से सखुआ पानी गांव मेहमान जा रहे थे।