गुमला: रसोईया संयोजिका संघ ने गुमला में जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के सामने रैली निकाली, धरना प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपा
Gumla, Gumla | Feb 25, 2025 झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक को लंबित मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा है। इससे पूर्व संघ के सदस्यों ने कचहरी परिसर से चंदाली स्थित समाहरणालय तक पैदल रैली निकाली। इसके बाद जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष लंबित मानदेय भुगतान सेवानिवृत्ति के बाद घर के एक सदस्य को काम को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया।