ऊना: नगर निगम ऊना में फॉगिंग और ड्रेनेज सफाई अभियान शुरू, आयुक्त ने दी जानकारी
नगर निगम ऊना ने मानसून सीजन को देखते हुए स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य सुरक्षा अभियान शुरू किया है। फॉगिंग के माध्यम से मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई कर जलभराव की समस्या से निपटा जा रहा है। आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि मिनी सचिवालय, डीसी कॉलोनी, वार्ड 9 व संतोषगढ़ रोड में फॉगिंग की गई।