ऊना: सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश सरकार पर किया तीखा हमला, सीआईए यूनिट की भंग करने पर उठाए सवाल
विधायक सतपाल सत्ती ने पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऊना में अनैतिक गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने वाली सीआईए यूनिट को अचानक भंग करना संदेहास्पद है और यह पुलिस पर राजनीतिक दबाव का संकेत देता है। सत्ती ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि भाजपा यह मुद्दा विधानसभा से लेकर उठाएगी।