ऊना: कोर्ट परिसर ऊना में बाप और बेटे के साथ हुई मारपीट, वकील सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज
बुधवार को कोर्ट परिसर ऊना में पेशी पर आए व्यक्ति और उसके बेटे के साथ वकील व अन्य द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अजय कुमार ने वकील नितिन परमार, प्रिंस व एक अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। हमले में अजय को चेहरे पर चोट और बेटे को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मामले की पुष्टि एएसपी ऊना ने की है।