ऊना: सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री और गगरेट के विधायक को मिली धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और विधायक राकेश कालिया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी गैंगस्टर अमरीश राणा की गिरफ्तारी से जुड़ी पोस्ट के कमेंट में दी गई, जिसमें लिखा गया कि "इस बार किसी पॉलिटिशियन पर चलेगी"। हरोली युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम जोशी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।