ऊना: बाथू में फाइनेंस कर्मचारी की बाइक रोककर नकाबपोश युवकों ने की पिटाई, मामला दर्ज
बाथू में एक फाइनेंस कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है। जसबीर सिंह फाजिल्का, पंजाब निवासी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो साल से एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है और वीरवार शाम ड्यूटी पर बाथू गया था। वहां बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उसकी बाइक रोककर मारपीट की। शुक्रवार को मामले की पुष्टि डीएसपी हरोली मोहन रावत ने की है।