मंझनपुर: करारी में मासूम को धक्का देकर जमीन पर पटका, फिर उठाकर दोबारा फेंका, पूरी घटना CCTV में कैद हुई
कौशाम्बी जिले के करारी कस्बे के नेता नगर में एक मासूम बच्चे के साथ क्रूरता पूर्वक मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। फुटेज में कथित तौर पर देखा जा सकता है कि पहले बच्चे को धक्का देकर जमीन पर पटक दिया गया। इसके बाद उसे उठाकर दोबारा जमीन पर फेंका गया।