मिलक: वाट्सअप पर CO मिलक की डीपी लगाकर अज्ञात शख्स ने मांगे ₹20 हजार, CO ने साइबर सेल को मामले की दी जानकारी
Milak, Rampur | Feb 11, 2024 मिलक सीओ कीर्ति निधि आनंद ने साइबर क्राइम थाने को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ ने बताया कि वाट्सअप पर किसी अज्ञात शख़्स ने उनकी फोटो डीपी पर लगाकर ₹20 हजार मांगे हैं। सीओ ने वाट्सअप नंबर की चैटिंग का स्क्रीनशॉट लेकर साइबर क्राइम थाने में शिकायत की है। साइबर क्राइम थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।