मिलक: 5 दिन पूर्व जहर खाने वाली युवती की इलाज के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मौत,थानेदार बोले मुकद्दमें में बढ़ेगी धारा
Milak, Rampur | Feb 9, 2024 मिलक छेत्र के थाना शहजाद नगर कस्बा धमोरा में रहने वाली एक युवती ने युवक की छेड़छाड़ की घटना से तंग आकर जहर खा लिया था। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था । आज युवती की इलाज के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मौत हो गई। थाना इंचार्ज शहजादनगर ने बताया कि अब युवती के मुकदमे में आत्महत्या को उकसाने के आरोप में एक धारा और बढ़ जाएगी ।