मिलक: मिलक बिलासपुर मार्ग पर तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार को टक्कर, बाइक चला रहे युवक की मौत, एक व्यक्ति घायल ।
Milak, Rampur | Feb 10, 2024 शनिवार की सुबह में मिलक बिलासपुर मार्ग पर एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक रिंकू को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे उनके साथी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है , जबकि मृतक के शव को कोतवाली मिलक पुलिस ने शव का पीएम कराने के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा है ।