शिवपुरी नगर: शिवपुरी में गुरुवार से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, प्रशासन अलर्ट मोड पर
शारदीय नवरात्र को लेकर मंदिरों और पंडालों में भक्तों केबीच उत्साह का माहौल है। बुधवार से ही शहर के भौतिक क्षेत्र में माता की प्रतिमाओं को ले जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को शुभ मुहुर्त में घट स्थापना के साथ पर्व की शुरुआत होगी। वहीं, शहर में अनेक स्थानों पर गरबा,डांडिया का भी आयोजन किया है। इसके लिए प्रशासन पहले ही अलर्ट मोड पर आ चुका है।