कुरई: सिवनी में शिक्षकों के प्रदर्शन के दौरान कार चालक ने महिला शिक्षिका से की अभद्रता, पुलिस जांच में जुटी
Kurai, Seoni | Apr 9, 2026 सिवनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शिक्षकों के प्रदर्शन के दौरान एक कार थार चालक द्वारा महिला शिक्षिका से अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार को बताया गया कि प्रदर्शन के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी, इसी दौरान एक कार चालक ने वाहन निकालने को लेकर महिला शिक्षिका से कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया।