सिरोही: ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, गंभीर रूप से घायल
Sirohi, Sirohi | Sep 12, 2026 सिरोही सदर थाना क्षेत्र के कृष्णगंज-इसरा मार्ग पर माइला गोल नदी की रपट पर शनिवार को एक हादसा हो गया। इसरा की ओर जा रहा एक ट्रेलर अचानक पीछे की तरफ लुढ़क गया, जिसकी चपेट में पीछे चल रहा बाइक सवार आ गया। हादसे में कृष्णगंज निवासी भंवर बंजारा ट्रेलर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि बाइक सवार के एक हाथ मे