सिंगरौली: मोरवा पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा, गश्त के दौरान 3 स्थाई व 5 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गए
जिला सिंगरौली के मोरवा पुलिस ने सिंगरौली पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के द्वारा अबैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोरवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर दबिश देकर अवैध शराब की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में अवध देसी शराब बरामद की।