सिंगरौली: कलेक्टर ने शासकीय पुस्तकें बेचने के मामले में बीआरसीसी चितरंगी सियाराम भारती की संविदा सेवाएं की समाप्त
चितरंगी के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरवान से शासकीय किताबों को कबाड़ी के हाथों बेचने के मामले में कलेक्टर चंन्द्रशेखर शुक्ला ने बीआरसीसी सियाराम भारती की संविदा सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इससे पहले इसी मामले में शिवकुमार मिश्रा बीएसी चितरंगी एवं रामेश्वर प्रसाद जायसवाल प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया था।