सिंगरौली: अखिल भारतीय बैसवार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पूर्व MLA रामलल्लू बैस, बैढन में बैठक हुई आयोजित
अखिल भारतीय बैसवार महासंघ संविधान निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक बैढ़न में संघ के संरक्षक राज्यसभा सांसद रामशकल बैस की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई। संविधान सभा की बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व विधायक रामलल्लू बैस को अखिल भारतीय बैसवार महासंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश के समाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।