सिंगरौली: मोरवा बड़ी मस्जिद के पीछे वार्ड नंबर-8 में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी मस्जिद के पीछे वार्ड क्रमांक 8 में एक युवक ने फांसी लगाकर दी जान,मौके पर मोरवा पुलिस और एफेसल टीम पहुंचकर जांच में जुटी।जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय बैढ़न भेजा गया मृतक बरवानी के निवासी हैं जो कि मोरवा में किराए के मकान में रहता था।