सिंगरौली: उर्वरक उपलब्धता के साथ-साथ उसमें अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों की भी उपलब्धता सुनिश्चित करें : कृषि विभाग के उप संचालक
जिले में उर्वरक उपलब्धता के दृष्टिगत उप संचालक कृषि आशीष पांडे के निर्देशन में जिले के व्यापारियों के साथ बैठक की गई, जिसमें उपसंचालक कृषि द्वारा व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि नाइट्रोजन, फास्फोरस उपलब्ध कराने वाले उर्वरकों के साथ सूक्ष्म पोषक तत्वों जैसे जिंक, सल्फर आदि की उपलब्धता भी कृषकों को अति आवश्यक रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।