धनौरा: गजरौला में डेंगू पीड़ित दंपति अस्पताल में भर्ती, दो बच्चों को भी बुखार
क्षेत्र के गांव फोंदापुर निवासी विपिन कुमार व उसकी पत्नी ममता को बीते कई दिन से तेज बुखार है। दोनों ने अपनी डेंगू की जांच कराई। दोनों का डेंगू पाजिटिव आया। दोनों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। विपिन ने बताया कि उसके बेटे पारस व बेटी दीक्षा को भी बीते कई दिन से बुखार है। एक ही परिवार में चार लोगों के बीमार पड़ने से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल।