मध्यप्रदेश में नक्सलवाद से मुक्ति, विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के अवसर पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई पहल का ऐलान किया। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद से मुक्त मध्यप्रदेश की उपलब्धि का जिक्र किया और बताया कि अब इन क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास पर जोर दिया जाएगा।