प्रतापगढ़: रमईपुर नेवादा की विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप
प्रतापगढ़ जनपद के ग्राम रमईपुर नेवादा की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पट्टी को शिकायती पत्र सौंपा है।शिकायत के अनुसार विवाहिता की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर, देवर, ननद सहित अन्य परिजन